फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas: जज का घर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने न्यायाधीश के मकान से चुराए लाखों के गहने, किचन में रखे काजू खाए

Thu, 06 Feb 2025 08:42 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

न्यायाधीश की पत्नी ने बताया कि घर के दरवाजों पर ताला लगा हुआ था और खिड़कियां भी बंद थीं। जब उन्होंने घर की जांच की तो एक खिड़की खुली मिली। संभावना है कि चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
न्यायाधीश के घर में चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास के अलकापुरी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वारदात प्रथम सत्र न्यायाधीश के सूने मकान में हुई। बताया गया है कि न्यायाधीश सपरिवार धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जांच की।चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।  पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


धार्मिक यात्रा पर गया था परिवार
अलकापुरी क्षेत्र में रहने वाले न्यायाधीश सौरभ जैन 31 जनवरी की रात सपरिवार धार्मिक यात्रा पर गए थे। जब वे लौटे और घर का ताला खोला तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ देर बाद डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट टीम भी पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद राहुल पंवार भी मौके पर पहुंचे।

खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोर
न्यायाधीश की पत्नी ने बताया कि घर के दरवाजों पर ताला लगा हुआ था और खिड़कियां भी बंद थीं। जब उन्होंने घर की जांच की तो एक खिड़की खुली मिली। संभावना है कि चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया है। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 2.50 से 3 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, हॉल में रखे शोकेस का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया गया था। चोरों के लंबे समय तक घर में मौजूद रहने के भी संकेत मिले हैं, क्योंकि उन्होंने रसोई में रखे काजू तक खा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

न्यायाधीश के घर में चोरी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें