फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास न्यूज: दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर; इंदौर रेफर

Wed, 11 Nov 2026 10:51 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

औद्योगिक थाना क्षेत्र के सनसिटी में विवाद के दौरान सूरज (21) और प्रियांशु (19) पर चाकू से हमला किया गया। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इलाज कराता घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सनसिटी में विवाद के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान सूरज पिता लक्ष्मीनारायण (21), निवासी बावरिया और प्रियांशु पिता नितिन (19), निवासी चाणक्यपुरी मल्टी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सनसिटी क्षेत्र में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों घायल हो गए।

एक युवक की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

औद्योगिक थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि सनसिटी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घायलों के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें