फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: कड़ी मेहनत-निरंतर अभ्यास ने दिलाई सफलता, देवास के दो छात्राओं ने बनाई प्रावीण्य सूची में जगह

Thu, 16 Apr 2026 10:17 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास की पलक नामदेव (10वीं) ने 98% के साथ राज्य में 10वां स्थान और राशि माली (12वीं कॉमर्स) ने 96.8% के साथ 7वां स्थान प्राप्त किया। दोनों ने मेहनत का श्रेय परिवार व शिक्षकों को दिया। पलक IAS और राशि CA बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में देवास की दो होनहार छात्राओं ने किया नाम रोशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें देवास जिले की दो होनहार बालिकाओं ने राज्य की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। जहां उत्कृष्ट विद्यालय, देवास की कक्षा 10वीं की छात्रा पलक नामदेव ने 98 प्रतिशत (490 अंक) के साथ राज्य स्तर पर दसवां स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं (कॉमर्स संकाय) की छात्रा राशि माली ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

विज्ञापन


दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को दिया। पलक नामदेव ने बताया कि वह आगे भी इसी तरह पढ़ाई जारी रखते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहती हैं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनना है। पलक के पिता शिवराज नामदेव, जो टेलरिंग का कार्य करते हैं, ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि “मेरी बेटी का सपना आईएएस बनने का है, और मैं उसकी पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।” बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

ये भी पढ़ें- MP Board Result: हौसले की जीत, आर्या मिश्रा पांच KM साइकिल चलाकर पहुंचती थी स्कूल, प्रदेश में पाया दसवां स्थान
विज्ञापन


वहीं भोरासा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा राशि माली ने बताया कि उनका सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। राशि के पिता गांव में एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, लेकिन वे अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस उपलब्धि से उनके गांव में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


घंटों की मेहनत लाई रंग
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि दोनों छात्राएं शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं और स्कूल में भी उनके लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जाती थीं। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। दोनों छात्राओं का कहना है कि यदि मन लगाकर और नियमित रूप से पढ़ाई की जाए तो किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और परिजनों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें