शहर की आस्था का केंद्र मानी जाने वाली प्रसिद्ध माता टेकरी की पहाड़ी पर रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण बड़ी चट्टानें खिसककर नीचे गिर गईं। यह घटना अष्टभुजा माता मंदिर और कालीका माता मंदिर के बीच की पहाड़ी पर घटी, जहां पानी के रिसाव से मिट्टी ढह गई और भारी-भरकम पत्थर नीचे की ओर खिसक आए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।