फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: देवास पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ, 'सत्ता का संग्राम', में मतदाताओं ने उठाए सवाल

Tue, 07 Nov 2023 09:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से शुरू हुआ 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (7 नवंबर) देवास पहुंचा है। सुबह-सुबह सोनकच्छ की मंडी में मौजूद आम मतदाताओं ने अपने मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही 230 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आगामी 17 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां देवास पहुंचा है, मतदाताओं से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन




अमर उजाला से चर्चा में संतोष अजमेरा कहते हैं कि सोनकच्छ में भाजपा जीत रही है। भाजपा सभी को 12 सौ रुपये दे रही है तो लोग भाजपा को ही वोट देंगे। रमेश कुशवाहा कहते हैं कि जो रामजी को लाएगा, वही आएगा। मदन यादव कहते हैं कि जहां महिलाएं वोट देगी वहीं पुरुष का वोट जाएगा। भाजपा ने महिलाओं और बेटियों के लि कई योजनाएं चलाई हैं। इसलिए भाजपा को वोट देंगे। शेख मकसूद कहते हैं कि महिलाओं के मुद्दे पर वोट देंगे। 

बंटी कहते हैं कि सोनकच्छ के विधायक ने विकास कार्य नहीं किए हैं। मंडी में बाथरुम तक नहीं हैं। किसी तरह की सुविधाएं नहीं हैं। बस स्टैंड की हालत भी खराब है। एक अन्य मतदाता ने कहा कि यहां सरकारी स्कूल कॉलेज अच्छे नहीं हैं। गरीब अपने बच्चों को कहां पढ़ाएंगे।  मनोज वर्मा कहते हैं कि मोदी-योगी ने सब कुछ दे दिया है। इसलिए यहां भाजपा ही आएगी। हमारी बहन-बेटियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, हम भाजपा के काम से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें