फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन एनवक्त पर कैंसिल, लोग हुए परेशान

Fri, 25 Oct 2024 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए आयोजित लकी ड्रॉ का कार्यक्रम एनवक्त पर कैंसिल हो गया। कई लोग मल्हार स्मृति मंदिर में परेशान होते रहे।
विज्ञापन
लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास नगर निगम द्वारा शुक्रवार को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में पीएम आवास योजना के मकानों के भवन आवंटन हेतु लॉटरी का आयोजन का होने वाला था। इसके लिए पीएम आवास योजना के तहत फार्म भरने वाले लोगों को निगम की ओर से फोन भी किए गए थे। आज दिनांक को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को बुलाया गया था। लेकिन नगर निगम द्वारा एनवक्त पर उक्त कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया, जिसके कारण मल्हार स्मृति लकी ड्रा में शामिल होने पहुंचे लोग काफी देर तक परेशान होते रहे। हालांकि, निगम के कर्मचारियों ने गेट पर एक नोटिस भी चस्पा किया था, जिस पर कार्यक्रम कैंसिल होने की बात लिखी गई थी।  

विज्ञापन


मुखर्जीनगर निवासी महिला अनुराधा ने बताया कि नगर निगम से फोन आया था कि आपको आवास योजना से मकान प्राप्त होगा। आज की डेट बताई थी। आपका लक्की ड्रा खुलेगा। मैं अपना हाफ डे लेकर आई हूं। अपना पूरा काम छोड़कर आई और यहां आकर पता चला कि इनकी मीटिंग कैंसिल हो गई। मीटिंग कैंसिल हो गई तो हमारे पास उसकी किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई। दो घंटे से हम परेशान हो रहे हैं। नगर निगम में फोन लगाया तो वह स्वीच ऑफ आ रहा है। अब कोई बात करने को तैयार नहीं है। नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर लोग दूर-दूर अपने काम छोड़कर आए हुए हैं।

इधर, पीएम आवास योजना देखने वाले अशोक दूबे ने बताया कि रिक्त पड़े 67 भवन मेढ़की और बालगढ़ में आवास योजना के भवन आवंटन के लिए लॉटरी का आयोजन किया गया था। कुल 999 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई थी। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। आगामी आदेश तक सभी को सूचना दी जाएगी। निगम के दो लोग यहां खड़े थे। सभी को सूचना दे दी गई थी। 40 ये 50 लोग यहां आ गए थे, जिनको सूचना नहीं मिल पाई थी। लगातार हमारे द्वारा सूचना दी जा रही थी। बहुत सारे लोग कन्फर्म करने भी यहां पहुंचे थे कि हमें कोई गलत सूचना दे रहा हो। कुछ लोग परेशान हुए हैं। सभी को आगामी दिनों में पुन: सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें