फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas Crime News: पानी के जार को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद, मारपीट में दो घायल

Mon, 28 Oct 2024 03:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

रविवार को मल्हार रोड स्थित एक गार्डन में कार्यक्रम था। जिसमें समरोज पठान और तोसीफ पठान ने पानी के जार सप्लाई किए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पानी का जार लेने पहुंचे, तब गिनती में एक जार कम पड़ रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के मल्हार रोड स्थित एक गार्डन में रविवार रात को पानी के जार को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों के साथ मारपीट की। जिसमें दो युवकों को चोट आई है। एक को सिर और अन्य जगह पर गंभीर चोट लगी है। विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति का उपचार किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रविवार को मल्हार रोड स्थित एक गार्डन में कार्यक्रम था। जिसमें समरोज पठान और तोसीफ पठान ने पानी के जार सप्लाई किए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह पानी का जार लेने पहुंचे, तब गिनती में एक जार कम पड़ रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान जिन्हें यहां कार्यक्रम था, उन्होंने समरोज और तोसिफ की पिटाई कर दी। जिसमें दोनों को चोट आई है तोसिफ पठान ने बताया कि हम दोनों भाइयों के साथ मारपीट की गई। भैया को ज्यादा चोट लगी है। सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल पहुंचा और लोगों को समझाईश देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद दोनों ही पक्षों के लोग थाना कोतवाली प्रकरण दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें