बीते दिनों मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिए बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मड़ूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर धरना दिया और मंत्री प्रह्लाद पटेल के इस्तीफे की मांग की।
बता दे कि बीते दिनों मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिए भीख मांगने वाले बयान को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन और पुतले जलाए जा रहे हैं। जहां शहर काग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि जब तक मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगी जाती, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मंत्री प्रह्लाद पटेल का अहंकार यह दर्शाता है कि उन्होंने अभी तक अपने बयान को माफी नहीं मांगी है।
दो घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के मंडूक पुष्कर तालाब पर करीब 2 घंटे तक धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने उद्बोधन में मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए बयान की निंदा भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस जनता ने मंत्री प्रह्लाद पटेल को जिताया, आज उसी जनता को लेकर उनका जो का बयान है, वह निंदनीय उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।