फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: बयड़ीपुरा के तालाब में डूबने से 6 और 9 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत 

Wed, 24 Nov 2021 01:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

देवास जिले की उदयनगर तहसील में 9 और 6 वर्ष के दो भाइयों की गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका पोस्टमार्टम किया गया।  
विज्ञापन
डूबना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले की उदयनगर तहसील के ग्राम बयड़ीपुरा में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बयड़ीपुरा के रोशन, उम्र-6 वर्ष और मोहित, उम्र-9 वर्ष मंगलवार को खेलने के लिए बाहर गए थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई। घर से करीब 500 मीटर दूर तालाब के आसपास भी उन्हें तलाशा गया। तालाब के पास बच्चों के कपड़े मिले। इससे अंदेशा हुआ कि वे तालाब में नहाने गए होंगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। बुधवार सुबह दोनों का उदयनगर के अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि बच्चे नहाने के लिए तालाब गए थे, जिसमें वे डूब गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें