अंतरराष्ट्रीय कलाकार पेमा फत्या का रविवार को निधन हो गया। वह मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के रहने वाले थे। पेमा फत्या को देश के बड़े कलाकारों में गिना जाता था। माना जा रहा है कि कोरोना के प्रकोप के खत्म होने के बाद मध्यप्रदेश सरकार पेमा फत्या और उनके बहाने जनजातीय चितेरों की सतत सर्जनात्मकता को समर्थन संरक्षण के लिए कुछ सार्थक कर सकती है।