फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadly Selfie: मोबाइल से सेल्फी ले रहा युवक पहाड़ से गिरा, 200 फीट खाई से जिंदा निकाला

Sat, 07 Jan 2023 12:09 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में पहाड़ पर सेल्फी लेने की कोशिश करना युवक को भारी पड़ गया। करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
उमरिया में पहाड़ से गिरे युवक को निकालने की जद्दोजहद करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया में पहाड़ पर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक युवक की जान पर बन आई। वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अब जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


उमरिया और अनूपपुर जिले में तुम्मी पहाड़ आता है, जो काफी रमणीक है। दूर-दूर से लोग इस पहाड़ पर घूमने आते हैं यहां का नजारा ही कुछ अलग दिखाई देता है। पहाड़ की चोटी से सेल्फी लेने की कोशिश एक युवक के लिए परेशानी का सबब बन गई। वह 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। उस समय और भी लोग मौजूद थे। उन्होंने देखा और उस युवक को खाई से निकाला। अब उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और अब मामले की जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें