फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia News: मां पीतांबरा की शरण में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, बगलामुखी मंदिर में की विशेष पूजा

Fri, 01 May 2026 11:02 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दतिया पहुंचकर पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी की पूजा की और वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उनके आगमन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी पहुंचीं दतिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को दतिया पहुंचीं। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों ने प्राचीन वंखण्डेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री के दतिया पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे। सबसे पहले वे सीधे मां पीतांबरा पीठ गए। मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों से मां बगलामुखी की विशेष पूजा कराई। शिल्पा ने पीले वस्त्र धारण किए थे, जो मां बगलामुखी की पूजा में विशेष महत्व रखते हैं। करीब 40 मिनट तक चली पूजा के दौरान उन्होंने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। दंपती ने मंदिर में यज्ञ में आहुति भी दी।
पीतांबरा पीठ में दर्शन के बाद शिल्पा और राज कुंद्रा शहर के प्राचीन वंखण्डेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बिल्वपत्र अर्पित किए। मंदिर समिति ने दोनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शिल्पा ने मंदिर की प्राचीनता और भव्यता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दतिया की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में आया अनोखा मामला: सगी बहनों ने जताई पतियों को बदलने की इच्छा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड अभिनेत्री के दतिया आने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। कुछ ही देर में पीतांबरा पीठ और वंखण्डेश्वर मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रशंसक शिल्पा की एक झलक पाने को बेताब दिखे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल लगाना पड़ा। शिल्पा ने भी हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर सभी का अभिवादन किया। कई लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें लीं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था। पीतांबरा पीठ और वंखण्डेश्वर मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रही। मंदिर के अंदर केवल चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया गया। एसडीओपी और थाना प्रभारी खुद व्यवस्था संभालते नजर आए। दर्शन के बाद शिल्पा-राज कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शिल्पा शेट्टी की मां पीतांबरा पीठ में गहरी आस्था है। वे पहले भी यहां दर्शन के लिए आ चुकी हैं। मां बगलामुखी को शत्रु नाशिनी और वाक् सिद्धि की देवी माना जाता है। देशभर से राजनेता, अभिनेता और उद्योगपति यहां मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। शिल्पा ने भी मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत शांति मिलती है। दतिया प्रवास के दौरान शिल्पा शेट्टी बेहद सरल अंदाज में नजर आईं। उनके दर्शन से स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह रहा।

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं दतिया

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं दतिया

 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं दतिया

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें