फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पाकिस्तान-प्रायोजित नेटवर्क से हैं विकास के कनेक्शन, पंजाब के गुरदासपुर धमाके में फेंके थे बम

Mon, 01 Dec 2025 12:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया

सार

जांच में यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के इशारे पर काम करता पाया गया। इसी मॉड्यूल से जुड़े पंजाब के हरगुनप्रीत सिंह और यूपी के आरिफ पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन्हीं आरोपियों पर गुरदासपुर में थाने के सामने हैंड ग्रेनेड फेंकने का आरोप है।
विज्ञापन
दतिया से गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दतिया में इंदरगढ़ से एक युवक को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कमरे से पिस्तौल और संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद उसे टेरर मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में इसके पाक-प्रायोजित नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका सामने आई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड क्रमांक-11, इंदरगढ़ निवासी विकास प्रजापति के रूप में हुई है। स्पेशल सेल की टीम उसे हिरासत में लेकर दिल्ली ले गई। विकास दिल्ली में मजदूरी करता था। गिरफ्तारी के समय उसकी मां और भाई जामनगर में काम कर रहे थे। जांच टीम को उसके कमरे की तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, कारतूस और करीब 10 ग्राम संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। स्थानीय पुलिस को फिलहाल केवल आर्म्स एक्ट से जुड़ी जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू, सत्र की अवधि से नेता प्रतिपक्ष नाराज
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के इशारे पर काम कर रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पंजाब का हरगुनप्रीत सिंह, यूपी का आरिफ और मध्य प्रदेश का विकास प्रजापति। इन्हीं आरोपियों ने 25 नवंबर को गुरदासपुर में थाने के सामने हैंड ग्रेनेड फेंका था। एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क के और भी कनेक्शन सामने आ सकते हैं। जांच अभी जारी है। वहीं विकास की मां ने बताया कि वह दीपावली पर घर आया था, लेकिन उसके आने जाने के बारे में परिवार को ज्यादा जानकारी नहीं होती थी। मां के अनुसार वह गुजरात से लौटते ही बेटे की गिरफ्तारी की खबर से स्तब्ध थी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें