फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh:कोर्ट परिसर में भाई के लिए लगा दी अपनी जान दांव पर, काट ली कलई,जाने पूरा मामला

Tue, 05 Aug 2025 03:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को होशंगाबाद निवासी युवक जतिन चोरे ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने पहले अपनी कलाई काटी और फिर सिर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया।
 
विज्ञापन
इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समय रहते बचा लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना दोपहर के समय की है, जब मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के कालका नगर निवासी जतिन चोरे ने पहले अपनी कलाई ब्लेड से काटी और फिर सिर पर ज्वलनशील केमिकल डालकर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और आत्मदाह की कोशिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने अस्पताल में घायल जतिन से पूछताछ की। जतिन ने बताया कि उसके भाई को दमोह के हिंडोरिया एसबीआई शाखा में फर्जी लोन मामले में झूठा फंसा दिया गया है, जबकि उसका भाई कभी उस बैंक में गया ही नहीं। उसने आरोप लगाया कि अन्य असली आरोपियों ने उसके भाई का नाम फंसा दिया और पुलिस कार्रवाई से वह मानसिक रूप से परेशान था।

क्या है पूरा मामला?

टीआई धर्मेंद्र गुर्जर के अनुसार, वर्ष 2021 में एसबीआई हिंडोरिया शाखा से सात आरोपियों ने फर्जी रेलवे कर्मचारी बनकर लगभग 15-15 लाख रुपये के चार लोन लिए थे। इसके लिए आरोपियों ने नकली पे स्लिप का उपयोग किया था। कुछ महीनों बाद सभी आरोपी लोन की राशि लेकर फरार हो गए। छह महीने पहले बैंक अधिकारी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें निखिल चोरे, दीपक जैन, राजा खान समेत सात लोगों को नामजद किया गया। अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल में हैं, जबकि एक अभी भी फरार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश OBC आरक्षण की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 12 अगस्त को,OBC छात्रों की याचिका
विज्ञापन


टीआई गुर्जर ने बताया कि निखिल चोरे और दीपक जैन साइबर कैफे चलाते थे, जहां से नकली पे स्लिप तैयार की गई। बैंक से लोन की प्रक्रिया में नेगी नामक एक बैंक कर्मचारी की मिलीभगत भी सामने आई है, जिसे आरोपी बनाया गया है। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि जतिन चोरे से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। वह फिलहाल घबराहट में है, इसलिए स्थिति सामान्य होने पर आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें