फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 'पत्नी प्रेमी संग रहे, मुझे नहीं मरना', राजा और नीले ड्रम वाली धमकी से डरा पति; एक साल पहले की थी लव मैरिज

Sat, 21 Jun 2025 04:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

इंदौर एयरपोर्ट पर कार्यरत युवक ने एक साल पहले उसने पूर्व इंदौर की युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी एयर होस्टेस बनना चाहती थी। उसे पढ़ाने के लिए उसने 1.5 लाख का कर्ज लिया। कोचिंग जाने के दौरान बस में उसकी एक युवक से नजदीकियां बढ़ गई। पति का आरोप है कि वह उसे मारना चाहती है।
विज्ञापन
परेशान पति ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताया है। युवक कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच रही है। उसने उसे धमकी दी है कि तेरा हाल राजा रघुवंशी जैसा करूंगी, नीले ड्रम में भरकर मार डालूंगी। पत्नी की धमकी से परेशान पति ने पुलिस से  मदद मांगी है। उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा- 'मुझे मरना नहीं है'।
विज्ञापन


दरअसल, दमोह जिले के हटा ब्लॉक के ग्राम मड़ियादो निवासी और वर्तमान में इंदौर में रहने वाले युवक नारायण अठ्या ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नारायण ने इंदौर पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी पत्नी उसे नीले ड्रम में भरकर मार डालने की धमकी दे रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। पत्नी से परेशान नारायण ने अपनी आपबीती का एक वीडियो भी साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि बीते महीने में इंदौर के ही राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में उसकी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ कर दी थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है, ऐसे में नारायण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें
विज्ञापन


इंदौर की लड़की से की थी शादी
पुलिस के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट पर मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत नारायण पिछले चार साल से इंदौर में रह रहा है। एक साल पहले उसने पूर्व इंदौर की रहने वाली मानसी चढ़ार से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी, जबकि दमोह में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी समारोह संपन्न हुआ था। शादी के बाद दोनों इंदौर की बाबू मुराई कॉलोनी में रहने लगे। नारायण का कहना है कि उसकी पत्नी मानसी एयर होस्टेस बनना चाहती थी। 

पत्नी के सपने के लिए 1.5 का कर्ज लिया 
पत्नी के इस सपने को पूरा करने के लिए उसने 1.5 लाख का कर्ज लिया और उसे कोचिंग कराई। लेकिन, कोचिंग जाने के दौरान वह बस में एक युवक के संपर्क में आ गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पति नारायण का आरोप है कि मानसी के उस युवक के साथ अवैध संबंध हैं। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच रही है। नारायण ने बताया कि मानसी ने उसे धमकी दी है कि 'तुझे पीले ड्रम में भरकर मार डालूंगी या तेरा हाल राजा रघुवंशी जैसा करूंगी'। पत्नी के जान से मारने की धमकी देने के बाद परेशान नारायण एरोड्रम थाने पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उसने कहा- पत्नी चाहे तो अपने प्रेमी के साथ रहे, लेकिन मुझे छोड़ दे, मुझे मरना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

शादी के बाद गांव नहीं लौटा नारायण 
मड़ियादो में रहने वाले नारायण के छोटे भाई बल्लू अठ्या ने बताया कि भइया अभी इंदौर में ही हैं। शादी के दौरान वह दमोह आए थे। इसके बाद से वह गांव नहीं लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें