फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: घटिया निर्माण से रोकने पर ठेकेदार ने चलाई गोलियां, दहशत का माहौल, स्कॉर्पियो जब्त, आरोपी फरार

सार

पथरिया थाना प्रभारी सुधीर वेगी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार ने बीच शहर पिस्टल से हवाई फायर किए हैं। उसकी मैगजीन और कार बरामद कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से भागता ठेकेदार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया ब्लाक में सोमवार सुबह घटिया सड़क निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे युवाओं से ठेकेदार का विवाद हो गया। उनके बीच कहा सुनी हुई जिसमें ठेकेदार और उसके कर्मचारियों ने युवाओं के साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग निकले। मारपीट के शिकार युवकों ने पथरिया थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद ठेकेदार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से वापस पथरिया आया। लुहारो की पुलिया से संजय चौराहे तक पिस्टल से गोलियां चलाकर क्षेत्र में दहशत फैलाई। इस दौरान ठेकेदार की पिस्टल की मैगजीन सड़क पर गिर गई, जिसे युवाओं ने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। खबर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों की स्कॉर्पियो को पुलिस ने गढ़ाकोटा मार्ग पर एक ढाबे के पास से जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नगर के वार्ड क्रमांक सात में नगर पंचायत द्वारा एक सड़क का निर्माण किया जा रहा था। इसका ठेका गढ़ाकोटा निवासी सूरज खटीक उर्फ बिट्टू के पास था। स्थानीय युवा बालकिशन पटेल, आकाश पटेल, और अरविंद पटेल ने सीसी सड़क निर्माण को देखा और पाया कि रेत की जगह डस्ट मिलाई जा रही थी। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई, जिससे ठेकेदार और उसके कर्मचारियों ने उन्हें मारपीट की। बाद में युवाओं ने इसके खिलाफ विरोध दर्ज किया। इसके बाद ठेकेदार भाग निकले। घायल युवक ने सीधे पथरिया थाने शिकायत दर्ज कराई। ठेकेदार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पथरिया आया और लुहारो की पुलिया से संजय चौराहे तक गोलियां चलाईं, जिसमें उनकी पिस्टल की मैगजीन सड़क पर गिर गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए तलाशी शुरू की है। पथरिया थाना प्रभारी सुधीर वेगी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार ने बीच शहर में पिस्टल से हवाई फायर किया था, जिसकी मैगजीन और कार बरामद कर ली गई हैं। वहीं, आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें