फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में बदला मौसम, ओलों के साथ हुई झमाझम बारिश, किसानों के थ्रेशर कार्य हुआ प्रभावित

Mon, 08 Apr 2024 07:41 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में सोमवार को अचानक मौसम बदल गया। ओलों के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों का थ्रेशर कार्य प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
समनापुर गांव में हो रही बारिश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो रही है। रविवार की रात से जिले में इस प्रकार का मौसम बना हुआ है। दमोह में करीब आधा घंटा बारिश हुई और सोमवार को भी तेंदूखेड़ा सहित टोरी में ओले गिरे। इससे किसानों का थ्रेशर कार्य प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


तेंदूखेड़ा ब्लाक के झलोन गांव से लगे हरदुआ, धनेटा के समीप रिमझिम बारिश होती रही। झापन, लकलका, डोहली में तेज बारिश हुई और टोरी गांव में ओले गिरे। रविवार से जिले में बादल छाए हैं। बारिश का मौसम बना हुआ है। दमोह सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात तेज बारिश हुई। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार दोपहर फिर बारिश शुरू हुई। टोरी गांव निवासी धर्म सिंह ने बताया कि उनके गांव में तेज ओलावृष्टि हुई है। किसानों के खेतों में थ्रेशर का काम चल रहा है जो वर्षा होने से प्रभवित हुआ है। कुछ किसानों की फसलें खेतों में पड़ी है। इनमें नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। अब पहले फसले सूखेंगी उसके बाद उनकी थ्रेशर का काम होगा। 

आसमान में छाए बादलों को देखने के बाद किसान अपने पूरे परिवार के साथ खेतों में पहुंचकर कटी फसल को एकत्रित करने में लगे हैं। धनगौर निवासी किसान करोड़ी यादव ने बताया कि उनकी फ़सल कटी है और खेतों में पड़ी थी। अचानक बारिश का मौसम बनने के कारण उसे एकत्रित करना जरूरी हो गया था।  सोमवार शाम तेंदूखेड़ा नगर में शाम चार बजे से ही बादल छाए रहे। बादल गरजते रहे। उसके बाद बारिश शुरू हो गई। समनापुर गांव में शाम के समय तेज वर्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें