फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गैसाबाद जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए कल वोटिंग, पहली बार होगा पेपरलेस चुनाव; मैदान में पांच प्रत्याशी

Mon, 21 Jul 2025 08:50 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के हटा जनपद में मंगलवार को गैसाबाद जनपद सदस्य का उपचुनाव पहली बार पेपरलेस होगा। मतदान सुबह 7 से 3 बजे तक होगा। इसके लिए 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा जनपद में गैसाबाद जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी, जो दोपहर तीन बजे तक चलेगी। पांच प्रत्याशी उपचुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सोमवार शाम अधिकारियों ने ग्राम पंचायत गैसाबाद, बलेह और गरेंह पंचायत में निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कोचर ने इन स्थानों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 
विज्ञापन


जिले के इतिहास में पहली बार पेपरलेस उपचुनाव होने जा रहा है। खास बात यह है कि पेपरलेस चुनाव में दस्तावेज प्रपत्रों का उपयोग नहीं होगा। यानी कर्मचारी जो प्रपत्र हाथ से भरते थे, अब उनकी जगह लैपटॉप सॉफ्टवेयर में ही संपूर्ण प्रक्रिया कराई जाएगी। जो काम पहले कागजों में किया जाता था, उसकी जगह अब डिजिटल सॉफ्टवेयर का उपयोग होगा जो ऑफलाइन रहेगा, ताकि इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने या नेटवर्क की समस्या के कारण काम प्रभावित न हो। इससे चुनावी प्रक्रिया के दौरान समय की बचत होगी। पेपरलेस चुनाव में मतदाताओं के लिए एक अलग इलेक्ट्रॉनिक पैड होगा और हस्ताक्षर करने के लिए एक अलग इलेक्ट्रॉनिक पेन होगा। इसके पहले मतदाताओं से रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए जाते थे या अंगूठा लगवाया जाता था।

स्क्रीन पर दिखेगी मतदाता की जानकारी
मतदान करने आने वाले मतदाताओं के वेरिफिकेशन के लिए बूथ पर एक टीवी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां उनका नाम और मतदाता सूची का सरल क्रमांक आदि दिखाई देगा। सॉफ्टवेयर में मतदाता क्रमांक या सीरियल नंबर डालते ही स्क्रीन पर उसकी फोटो, नाम आदि दिखने लगेगा, जिससे मतदाता की पहचान की जा सकेगी। बाकी व्यवस्थाएं पहले की तरह ही रहेंगी। मतदान ईवीएम मशीन से ही होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो
  
9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
गर्रेह पंचायत
  • मतदान केंद्र 105: प्राथमिक शाला
  • मतदान केंद्र 106: प्राथमिक शाला भवन, बांसन

गैसाबाद पंचायत
  • मतदान केंद्र 101: माध्यमिक शाला
  • मतदान केंद्र 102: नवीन प्राथमिक कन्या शाला भवन
  • मतदान केंद्र 103: हायर सेकेंडरी (पूर्वी भाग)
  • मतदान केंद्र 104: हायर सेकेंडरी (पश्चिमी भाग)

बलेह पंचायत
  • मतदान केंद्र 136: प्राथमिक शाला भवन
  • मतदान केंद्र 137: माध्यमिक शाला
  • मतदान केंद्र 138: माध्यमिक शाला, अदनवारा
ये भी पढ़ें:  महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी
विज्ञापन

 
सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग
निर्वाचन अधिकारी एसडीएम राकेश सिंह मरकाम ने बताया कि पेपरलेस चुनाव का उद्देश्य समय की बचत के अलावा सामग्री लाने-ले जाने में परिवहन बजट की भी बचत करना है। इस बार जो मतदान दल ब्लॉक या जिला मुख्यालय से सामग्री लेकर रवाना होते थे, वो बिना सामग्री के एक दिन पहले ही शाम को बूथ पर पहुंच गए हैं। ईवीएम और अन्य सामग्री मतदान केंद्र पर कल सुबह उपलब्ध कराई जाएगी। वोटिंग सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगी। 


 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें