फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह-जबलपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत-पत्नी गंभीर घायल

Sun, 07 Dec 2025 04:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह-जबलपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दीपक की मौत हो गई, पत्नी गंभीर घायल है। कुछ देर बाद दमोह-सागर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से रीवा निवासी दो युवक घायल हुए। दोनों मामलों में घायलों का इलाज जारी है और पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटना में घायल लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के हथनी गांव के समीप शनिवार की रात बाइक सवार दंपति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पति ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 के माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पत्नी का इलाज शुरू किया गया। मृतक के शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इस हादसे के कुछ देर बाद ही दमोह सागर स्टेट हाईवे पर भी एक सड़क हादसा हुआ। इसमें पिकअप की टक्कर से रीवा निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लेबड़-नयागांव फोरलेन पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल

दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार सड़क हरदुआ गांव निवासी दीपक पिता जीवन सेन (30) अपनी पत्नी गायत्री के साथ पथरिया से बाइक पर गांव जा रहा था। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हथनी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और दोनों पति, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने पति दीपक को मृत घोषित कर दिया और पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा
दूसरा हादसा दमोह, सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 09 bf 4039 से रीवा निवासी अंकित और कुलदीप जायसवाल किसी काम से सागर जा रहे थे। पॉवर ग्रिड के समीप पहुंचते ही सागर से दमोह आ रही पिकअप क्रमांक एमपी 15zj 9173 से बाइक सवार टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पर पड़े घायलों को वहां से किनारे किया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों युवकों में से बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था इसलिए उसके सिर में कोई गंभीर चोट नहीं आई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में दोनों ही घायल युवकों का इलाज चल रहा है। सागर नाका चौकी पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

बाइक और पिकअप में टक्कर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें