फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आपदा के समय कैसे बचाई जाए लोगों की जान, बाढ़ आपदा मित्रों (वालंटियर) को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 10 Jun 2024 04:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ ही 300 वालंटियर की टीम दमोह जिले के लिए तैयार की गई है। मानसून के पहले यह दूसरा प्रशिक्षण दिया है, ताकि जिले में कहीं भी यदि आपदा आती है तो यह वालंटियर टीम का पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
नाव में हवा भरती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में होमगार्ड विभाग की एसडीआरएफ टीम के द्वारा मानसून के पहले बाढ़ आपदा मित्रों को आपदा के समय लोगों की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया। स्थानीय राजनगर तालाब में एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर की मौजूदगी में इन वालंटियर को कई प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। ताकि आगामी मानसून के समय में जिले में कहीं भी बाढ़ आपदा आती है तो यह वालंटियर एसडीआरएफ की टीम का पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सुबह करीब सात बजे एसडीआरएफ के जवानों के साथ यह 300 वालंटियर राजनगर तालाब पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे के द्वारा उन्हें एक-एक कर सभी चीजों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जैसे नाव में हवा भरना, नाव में बैठकर किस प्रकार से पानी में जाकर लोगों की जान बचाना, किस प्रकार से सीपीआर देना, पानी में डूबे हुए व्यक्ति को किस प्रकार से बाहर निकाला इसके अलावा और भी जानकारियां दी गई।

प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के साथ ही 300 वालंटियर की टीम दमोह जिले के लिए तैयार की गई है। इन्हें मानसून के पहले यह दूसरा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जिले में कहीं भी यदि आपदा आती है तो यह वालंटियर एसडीआरएफ की टीम का पूरा सहयोग करेंगे। इन्हें आपदा से निपटने का सभी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगामी समय जब मानसून के दौरान कोई भी कोई आपदा आएगी तो एसडीआरएफ की टीम के साथ यह बाल मित्र जिन्हें वालंटियर भी कहा जाता है सहयोग करने के लिए मौके पर पहुंचेंगे। सबसे बड़ी बात है यह की इन वालंटियरों में युवतियों की संख्या भी काफी अधिक है, जो एसडीआरएफ टीम के साथ पूरा सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें