फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एसआईआर सर्वे में जा रहे तीन BLO को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक अन्य के सीने में उठा दर्द; इलाज जारी

Wed, 03 Dec 2025 10:57 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमोह

सार

मध्य प्रदेश में एसआईआर सर्वे का काम जारी है। बीएलओ अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। वहीं, दमोह से थोड़ा परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां तीन बीएलओ सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। जबकि एक अन्य बीएओ के सीने में दर्द उठने की वजह से उसे भी अस्पताल में भर्ती किया गया। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
कलेक्टर सुधीर कोचर जिला अस्पताल पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे काम में लगे तीन बीएलओ सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं, एक को सीने में दर्द उठने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार की रात दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर चारों बीएलओ से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उनका हाल-चाल जाना और कहा कि स्वास्थ्य का पहले ध्यान रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन



परिजनों से भी बात की और अस्पताल के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया। बड़ी बात यह है कि कुछ दिन पहले दो बीएलओ की मौत भी हो चुकी है और अब तीन बीएलओ सड़क हादसे में घायल हुए हैं। ऐसे में एसआईआर के सर्वे में जुटे हुए कर्मचारियों के बीच डर का माहौल है। विपक्ष भी लगातार बीएओ की हो रही मौतों पर प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहा है। 

चार बीएलओ का इलाज जारी 
मंगलवार दोपहर ही पटेरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बीएलओ घायल हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में जिन चार बीएलओ का इलाज चल रहा है। उनमें बीएलओ बाबूखान दमोह, बीएलओ सुंदरलाल अहिरवार रनेह, सहयोगी बीएलओ नेहा मिश्रा दमोह और चंद्रभान अहिरवार बर्र्ट शामिल हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को हुआ हादसा
मंगलवार को पटेरा थाना क्षेत्र के कुंडलपुर मार्ग पर एक बीएलओ ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए थे। घायल बीएलओ चंद्रभान अहिरवार के चाचा नोमन लाल अहिरवाल ने बताया कि उनका भतीजा पटेरा ब्लाक के बर्रट गांव में प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है और वर्तमान में बीएलओ का काम देख रहा है। उसकी ड्यूटी मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में लगी है। मंगलवार की दोपहर वह बाइक से एसआईआर सर्वे के लिए जा रहा था।

चालक ट्रैक्टर लेकर फरार
तभी कुंडलपुर, फतेहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बीच सड़क पर अचानक ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। जिससे उनके भतीजे की बाइक टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से इलाज के लिए पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। परिजनों को जानकारी लगी तो वह भी पहुंचे।

अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू
घायल का एक हाथ फैक्चर हो गया है, तो वहीं पैर में भी गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी पटेरा थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी। घायल को इलाज के लिए शाम को जिला अस्पताल लाया गया। कलेक्टर ने जाना हाल मंगलवार रात बीएलओ का हाल जानने के लिए कलेक्टर सुधीर कोचर जिला अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें- बूचड़खाने का विरोध: यदि बना तो हर दिन कटेंगी 1000 भैंस और 5000 बकरा-बकरियां, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; वीडियो
विज्ञापन


सेहत का ध्यान रखने का दिया सुझाव
उन्होंने बताया कि अस्पताल में हमारे चार बीएलओ इलाज रात है। जिसमें तीन सड़क हादसे में घायल हुए हैं और एक बीएलओ के सीने में दर्द उठा है। सभी खतरे से बाहर हैं। उनके लिए अलग से वार्ड बनाया गया। उन्होंने कहा है कि बीएलओ अपनी सेहत का ध्यान रखें सेहत में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें