दमोह जिले के मड़ियादो में 50 वर्षीय अधेड़ शंकर आदिवासी का बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सुबह अधेड़ का गांव के लोगों से विवाद हुआ था और कुछ समय बाद वह नाले के पास बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला जिसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शंकर आदिवासी के बाबा घाट नाले के पास अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अधेड़ को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो लेकर पहुचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पुत्र महेश ने बताया कि मोहल्ले के एक परिवार के लोगों ने पीट-पीटकर उसके पिता की हत्या की है। घटना की सूचना पर मड़ियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे व पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन गांव के ही लोगों पर हत्या के आरोप लगा रहे है। बताया जा रहा है कि शंकर आदिवासी का आरोपी पक्ष से सुबह विवाद हुआ था। बाद में मृतक के बाबा घाट के पास पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचानामा कार्यवाही के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के लगाए गए हत्या के आरोप में दो लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे ने बताया की मृतक की पत्नी और पुत्र के कथन आधार पर पांच लोगो पर नामजद हत्या का मामला दर्ज किया है। दो आरोपी बिज्जू आदिवासी और बद्री आदिवासी हिरासत में है। तीन अन्य की तलाश की जा रही है।