फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: गिद्ध गणना करने गए वन अमले पर मधुमक्खियों का हमला, कोई भागा तो किसी ने झाड़ियों में छिपकर बचाई जान

Thu, 02 May 2024 08:54 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र अंतर्गत आने वाले दमोह के मडियादो में बुधवार को  गिद्ध गणना करने गए वनकर्मियो पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में प्रभारी रेंजर और श्रमिक घायल हुआ है, जिनका इलाज मडियादो में किया गया।
विज्ञापन
घायल प्रभारी रेंजर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना टाइगर रिजर्व के वफरक्षेत्र अंतर्गत आने वाले दमोह के मडियादो में बुधवार को गिद्ध गणना करने गए वनकर्मियो पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में प्रभारी रेंजर और श्रमिक घायल हुआ है जिनका इलाज मडियादो में किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर मडियादो वफरक्षेत्र के प्रभारी रेंजर घनश्याम चौहान वनकर्मियों के साथ घोघरा बीट आर एफ 353 में गिद्ध गणना करने गए थे। जहां पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में प्रभारी रेंजर और श्रमिक नारायण आदिवासी घायल हो गए। प्रभारी रेंजर घनश्याम चौहान ने बताया कि अचानक मधुमक्खियों द्वारा हमला कर दिया गया जो चेहरे पर लिपट गई। किसी तरह भागकर गाड़ी तक पहुंचे और अपनी जान बचाई। वहीं नारायण आदिवासी द्वारा जंगल की कटीली झाड़ी लिंटाना में छिपकर खुद को बचाया। बता दें कि जिस जगह मधुमक्खियों द्वारा हमला किया गया, वहा गिद्दों के रहवास स्थल हैं। हाल ही में हुई गिद्ध गड़ना में मडियादो में 4 प्रकार के गिद्ध अब तक वन टीम को मिले हैं, जिनकी संख्या भी अच्छी बतलाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें