फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में बनकर तैयार हो रहा जिले का पहला रनिंग ट्रेक ग्राउंड, शहर के खिलाड़ियों को मिलेगी नई सुविधा

Wed, 24 Apr 2024 09:59 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह शहर के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक नया ग्राउंड मिलने वाला है। जहां पर खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख है, लेकिन यहां के खिलाड़ियों के लिए एक भी सुविधाजनक खेल ग्राउंड नहीं हैं। शहर में बना 60 साल पुराना स्टेडियम ग्राउंड जीर्णशीर्ण हो गया है। 
विज्ञापन
इस तरह से बनकर तैयार हो रहा ट्रेक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के उन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है जो पुलिस और आर्मी की फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं। इन युवाओं के लिए जिले का पहला रनिंग ट्रेक ग्राउंड पुलिस लाइन के पास बनकर तैयार हो रहा है। दमोह शहर के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक नया ग्राउंड मिलने वाला है। जहां पर खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल पुलिस विभाग द्वारा न्यू पुलिस लाइन के पास खाली पड़ी जगह पर खेल ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसका काम अंतिम दौर में चल रहा है। ग्राउंड पर मुरम, मिट्टी डालने के बाद समतल किया जा चुका है। चारों ओर फेंसिंग के साथ गेट भी लग गया है। 400 मीटर का रनिंग ट्रैक भी बनकर तैयार हो चुका है। शहर का यह पहला ग्राउंड होगा, जहां पर एक रनिंग ट्रैक बनाया गया है। इसके साथ ही चारों तरफ बचने वाली खाली जगह पर वॉकिंग ट्रैक भी तैयार किया जा रहा है। यहां पर हॉकी व फुटबॉल जैसे खेल भी हो सकेंगे। जिसके पोल भी लगाए जा चुके हैं। संभवतः जून से इस ग्राउंड पर खिलाड़ी अभ्यास करना शुरू कर देंगे। इस ग्राउंड पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों के अलावा अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास कर सकेंगे। इस ग्राउंड का निर्माण करीब 20 लाख की लागत से किया जा रहा है। जिसे मायसेम द्वारा किया जा रहा है।

शहर के खिलाड़ियों को भी मिलेगी सुविधा
शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख है, लेकिन यहां के खिलाड़ियों के लिए एक भी सुविधाजनक खेल ग्राउंड नहीं हैं। शहर में बना 60 साल पुराना स्टेडियम ग्राउंड जीर्ण-शीर्ण हो गया है। वर्तमान में दमोह शहर में तहसील ग्राउंड, एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड, होमगार्ड ग्राउंड है। लेकिन एक भी ग्राउंड पर रनिंग ट्रैक नहीं है। पुलिस लाइन में पदस्थ आरआई हेमंत बरैया का कहना है कि पुलिस लाइन के पास नया ग्राउंड बनाया जा रहा है। इसका निर्माण अंतिम दौर में हैं। इसके बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में सुविधा हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें