फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: पूरी रात हुई बारिश से दमोह पानी-पानी, बोट से निचली बस्ती में फंसे लोगों को निकाला, करना पड़ा रतजगा

विज्ञापन
नाव से उतरते लोग
विज्ञापन

दमोह में सोमवार की रात इतनी तेज बारिश हुई कि शहर के कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों के घरों में पानी पहुंच गया। इस स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को नाव चलानी पड़ी और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक स्थान पर तो बुलेरो गाड़ी ही पानी में बह गई। बारिश इतनी तेज थी कि सामान्य क्षेत्रों से पानी निकालने में भी काफी समय लग रहा था, क्योंकि पानी का बहाव अत्यधिक था। इस कारण कई घरों में पानी भर गया और गृहस्थी का काफी सामान खराब हो गया। कई इलाकों में लोगों ने पूरी रात टेबल या पलंग के ऊपर बैठकर बिताई। 

विज्ञापन


शहर के वैशाली नगर और सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया था। इसके बाद एसडीआरएफ टीम यहां नाव लेकर पहुंची और रेस्क्यू कर करीब 10 लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा मागंज वार्ड चार में भी कुछ परिवार पानी में फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला। यहां घर के बाहर खड़े लोगों के वाहन डूब गए थे और घरों में पानी भर गया था। रात में बचाव की कोई उम्मीद नहीं थी क्योंकि बारिश तेज हो रही थी।

शहर से सटे राजनगर गांव में तेज बारिश के चलते घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो पानी के तेज बहाव के साथ बह गई और पास से निकले रिता नाला में पहुंच गई। अगली सुबह कार मालिक को अपनी कार नाले में डूबी मिली। अभी तक इस बारिश से कहीं से कोई जनहानि की खबर नहीं आई है, लेकिन इस तेज बारिश से लोगों को रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा और अब बारिश रुकने के बाद उन्हें अपने नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


एसडीआरएफ टीम की प्रभारी प्राची दुबे ने बताया कि सुभाष कॉलोनी में कुछ लोग पानी में फंस गए थे, जिन्हें वोट के सहारे बाहर निकाला गया। अब हालात ठीक हैं और पानी का बहाव भी कम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें