फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कानपुर के पिकअप चालक से लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मकान में छिपकर बैठे थे

Sat, 15 Jun 2024 08:43 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

कानपुर जिले के रहने पिकअप चालक सलमान खान के साथ हुई लूट की वारदात के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले की देहात थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी पिकअप चालक सलमान खान से लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद एक मकान में छिपकर बैठे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कानपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कन्हैया नगर निवासी सलमान पिता अब्दुल वाहिद खान 24 के साथ बुधवार की रात दमोह जबलपुर मार्ग पर मारूताल बाइपास चौराहे के पास चार आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पिकअप वाहन चालक माल लेकर कानपुर से जबलपुर आया था और वापस लौट रहा था। इस दौरान मारूताल चौराहे के पास रात में चार बाइक सवारों ने रोककर उसके साथ मारपीट कर 17 हजार रुपए और दो मोबाइल लूट लिए थे।

जिसकी शिकायत जबलपुर नाका पुलिस चौकी में की गई थी। घटना के बाद पुलिस आरोपियों को ढूंढने में सक्रिय हुई। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यू दमोह के पास एक मकान से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गढ़ी मोहल्ला निवासी कासिम खान 22, चेनपुरा निवासी निक्की उर्फ रिक्की अहिरवार 24, यश अहिरवार 19 एवं गढ़ी मोहल्ला निवासी नावेद खान 19 शामिल हैं। शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शुक्रवार रात पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जुआं फड़ से पांच जुआरी गिरफ्तार
हटा पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पीछे चंडीजी वार्ड में जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को पकड़ा है। जुआरियों के पास से ताश के पत्ते सहित कुल 11500 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत केस  दर्ज किया गया है। पकड़े गए जुआरियों में संजय चक्रवर्ती ,योगेश सैनी, राजेंद्र बर्मन, मुकेश साहू, धनीराम रैकवार शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें