फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: आम तोड़ने पर चौकीदार ने भाई-बहन पर डंडे और हंसिया से किया हमला, बच्ची की हालत गंभीर

Sat, 18 May 2024 11:15 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

पेड़ से 2 आम तोड़ने पर माता मंदिर के चौकीदार ने भाई और बहन पर हमला कर दिया। हंसिये से हमला करने से बच्ची के चेहरे पर घाव हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
घायल का चल रहा इलाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना के फुटेराकलां गांव में शुक्रवार शाम पेड़ से आम तोड़ने पर मंदिर के चौकीदार ने भाई-बहन पर डंडे और हंसिया से हमला कर दिया। दोनों को इलाज के लिए स्वास्थय केंद्र लाया गया और पुलिस को जानकारी दी गई। बहन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए घायल भावना खंगार ने बताया कि शुक्रवार शाम छोटे भाई भगवानदास ने चंडी माता मंदिर में लगे पेड़ से 2 आम तोड़ लिए। इससे नाराज होकर चंडी माता मंदिर में काम करने बाले बलराम सिंह लोधी निवासी शहनाई पिपरिया मुझे और मेरे भाई भगवानदास को गालियां देने लगा। मैंने गालियां देने से मना किया तो बलराम ने मेरे भाई भगवानदास पर डंडे से हमला कर दिया और जब मैं बचाने पहुंची तो उसने मेरे चेहरे पर हंसिया मार दिया। जिससे होठ के ऊपर गहरा घाव हो गया। हम दोनों घायल भाई, बहन को देख मेरी मां दीपारानी और पड़ोसी मायारानी कुर्मी ने बीच बचाब किया। आरोपी भाग गया, लेकिन यह भी कहा की दोबारा आम तोड़ने आओगे तो जान से खत्म कर दूंगा।

इसके बाद परिजन घायल भाई और बहन को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। घायलों को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थय केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत होने पर बहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें