फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में 44 डिग्री पहुंचा तापमान, दिनभर चलती रही गर्म हवाएं, उल्टी-दस्त के मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Wed, 22 May 2024 07:37 AM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह में गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। तापमान 44 के पार पहुंच गया है। बादल होने से उमस परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलती रहने का अनुमान है। इधर मौसमी बीमारी भी घरों में दस्तक देने लगी है। 
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास नहीं दिख रही भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में अधिकतम तापमान 44.02 डिग्री पहुंच गया और पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आसमान में भले ही बादल छाए रहे हो, लेकिन गर्मी से किसी प्रकार की निजात नहीं मिली और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लू चलने की संभावना जताई जा रही है। दमोह जिले में उसका खासा असर दिखाई दे रहा है। हालांकि जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने से ठंडी हवाएं चलने के कारण कुछ राहत तो महसूस होती है पर उमस बढ़ जाती है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे शहर के भीड़ वाले चौराहे सुनसान दिखाई दिए और लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। केवल वही लोग सड़कों पर रहे जिनको जरूरी काम से निकलना था। हालांकि शाम 5 बजे आसमान में लगातार बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रही। अभी तक सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री ही दर्ज किया गया है, लेकिन आने वाले समय में तापमान के और अधिक बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।

लू चलने के कारण लोग लगातार बीमार हो रहे हैं और इलाज कराने अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक उल्टी, दस्त से लोग बीमार हो रहे हैं। सुबह से ही ओपीडी लाइन में लगने वाले मरीज इसी समस्या से परेशान होते दिखाई दे रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है कि दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें, लू से बचाव करें और ठंडे पर पदार्थ का सेवन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें