फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शराब बेचने वालों को बोतलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, सात ग्रामीणों पर केस दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 10:38 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

अवैध शराब बेचने वाले दोनों युवकों पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का कहना है कि उनका कदम गांव को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रयास है और भविष्य में ऐसा काम करने वालों को और भी कड़ी सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
शराब की बोतलों की माला पहने युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम आलमपुर में अवैध शराब बेचते पकड़े गए दो युवकों को शराब की बोतलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने सात ग्रामीणों पर मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उन दोनों युवकों पर भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस घटना का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आलमपुर गांव में शराबबंदी लागू होने के बाद भी अवैध रूप से शराब बेचते दो युवक पकड़े गए थे। ग्रामीणों ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब बेचने वालों को शराब की बोतलों की ही माला पहनाकर उनका जुलूस निकाला और उन्हें इस अवैध काम को बंद करने की सलाह दी। इस घटना का वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ग्राम आलमपुर में कुछ समय पहले सामूहिक रूप से ग्रामीणों ने शराबबंदी का निर्णय लिया था। इसके बावजूद गांव के मुन्ना सिंह और अमर सिंह चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहे थे। जब ग्रामीणों ने इन दोनों को इस अवैध कारोबार में रंगे हाथों पकड़ा तो उन्होंने सामूहिक निर्णय लेते हुए उन्हें शराब की बोतलों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। इस दौरान कई युवाओं ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस अवैध कारोबार करने वालों के इस प्रकार से जुलूस निकालते हुए विरोध करने का मामला काफी चर्चाओं में है और इसे लोग एक अच्छी पहल भी बता रहे है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उनका यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं है, बल्कि गांव को नशा मुक्त करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अब गांव में कोई भी व्यक्ति यदि अवैध शराब बेचता हुआ पाया गया तो इससे भी सख्त सजा उसे दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- कोतमा में पदस्थ मजिस्ट्रेट के आवास पर हमला, बदमाशों ने पथराव कर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद बटियागढ़ थाना प्रभारी द्वारा भवेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह की शिकायत पर सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कीरत लोधी, भगवत लोधी, गोपाल लोधी, राकेश लोधी, आदेश लोधी, राजा लोधी, नीरज लोधी एवं 15 अन्य व्यक्ति शामिल है। उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 126/2, 296, 115/2, 351/2, 3/5ध, 133, 352 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। बटियागढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने बताया वीडियो वायरल होने के बाद भवेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह की रिपोर्ट पर सात नामजद और 15 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें