फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में नागिन देखकर डरे कर्मचारी, सर्प विशेषज्ञ ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

Tue, 09 Jul 2024 05:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

तेंदूखेड़ा एसडीम अविनाश रावत ने बताया कि कोर्ट के पीछे उनके चैंबर में सांप घुस आया था। उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
सर्प विशेषज्ञ ने पकड़ा सांप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को एक नागिन घुस गई। जिसे देखते ही कर्मचारियों ने दौड़ लगा दी। सांप यहां-वहां भाग रहा था, जिसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ को दी गई। कुछ देर बाद पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने नागिन को पकड़ा और फिर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कर्मचारी ने एसडीएम कार्यालय का गेट खोला तो उसकी नजर दीवार से सटकर बैठी एक नागिन पर पड़ी। जिसे देख वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी दहशत में आ गए और सभी अधिकारी और कर्मचारी एसडीएम का चेंबर छोड़कर बाहर निकल आए। उन्होंने तत्काल सर्प विशेषज्ञ अरविंद सेन को बुलाया। कुछ ही देर में सर्प विशेषज्ञ ने कार्यालय से नागिन को पकड़कर बम्हौरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। जैसे ही नागिन को पकड़ा उसने फन फैला लिया। अरविंद ने बताया यह नागिन बहुत जहरीली होती है, यदि किसी को यह डस लेती और उसे समय पर इलाज न मिलता तो उसकी मौत हो सकती थी।

पीछे बाले कक्ष में थी नागिन
कर्मचारियों ने बताया एसडीएम कार्यलय में पहले कमरे में कोर्ट है और उसके पीछे बाले कमरे में एसडीएम अविनाश रावत बैठते हैं। नागिन को सुबह ग्यारह बजे लिपिक द्वारा देखा गया, जब वह किसी कार्य के लिए उस कक्ष में गए थे । नागिन होने की जानकारी लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल बन गया। नागिन के पकड़ जाने के बाद ही कर्मचारियों ने अपना कार्य शुरू किया। तेंदूखेड़ा एसडीम अविनाश रावत ने बताया कि कोर्ट के पीछे उनके चैंबर में सांप घुस आया था। उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें