फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: कार से आए बदमाशों ने मूर्तिकार पर किया चाकू से हमला, आरोपी का साथी भी घायल, इलाज जारी

Wed, 07 May 2025 10:40 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

हमले के बाद घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। टीआई मनीष कुमार का कहना है कि हमारी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
घायलों जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरिया फाटक ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले एक मूर्तिकार पर मंगलवार रात कार से आए बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी का साथी भी चाकू लगने से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी भाग निकले, वहीं दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूर्तिकार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके पेट में गहरा घाव हो गया है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और दोनों घायलों से घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि चाकूबाजी में निक्की मूर्तिकार और डीजे नाम का युवक घायल हुआ है। पूछताछ में बताया गया है कि निक्की पथरिया फाटक स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। मंगलवार रात उसकी दुकान पर कार से सुरेंद्र और डीजे नामक युवक आए थे, जिनका निक्की से कोई पुराना विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें:  लव जिहाद के मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गोली लगी, पुलिस गिरफ्त से भागने का कर रहा था प्रयास
विज्ञापन


डीजे ने निक्की को पकड़ा और सुरेंद्र ने चाकू मारा। इसी बीच निक्की के छटपटाने पर चाकू डीजे को भी सिर में लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार का चालक मौके से कार लेकर भाग गया। वहीं, आरोपी सुरेंद्र भी हटा नाका की ओर भाग गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुशील की पत्नी ने कहा, आतंकियों के आकाओं को भी मारे भारत, उनके चेहरे पर भी खौफ दिखना चाहिए

घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। टीआई मनीष कुमार का कहना है कि हमारी टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। बता दें, पथरिया फाटक का इलाका काफी संवेदनशील है, यहां छोटी-छोटी बातों पर चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती हैं।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें