फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: शहर के दो बीयर बार पर दो दिन से जारी सतना जीएसटी टीम की कार्रवाई, टैक्स चोरी की बड़ी गड़बड़ी उजागर

Sun, 02 Jun 2024 05:05 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सहायक आयुक्त दिलीप सिंह ने बताया कि टैक्स की चोरी मिली है। कितनी राशि का अंतर आया है। यह दस्तावेजों का मिलान करने बाद तय होगा। अभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
कार्यवाई करने बैठी टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह शहर के दो बीयर बार पर सतना से आई जीएसटी की एंटी विजन टीम ने कार्रवाई की। यहां कागजों में गड़बड़ी मिलने की आशंका जताई गई है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य प्रतिष्ठानों पर हड़कंप के हालात बन गए, क्योंकि जीएसटी की चोरी करने वालों पर इसी तरह टीम एक साथ दबिश देती है।

विज्ञापन


पहले जबलपुर नाका स्थित आईसी स्पाइसी बीयर बार पर छापा मारा फिर राय चौराहे पर स्थित खुशबू बीयर बार पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों जगह टीमें दो दिन से लगातार कागजात की जांच कर रहीं।

सबसे पहले टीम ने जबलपुर नाका पर संचालित आइसी स्पाइसी बीयर बार छापा मारा। यहां पर सहायक आयुक्त विवेक दुबे और राय चौराहे स्थित खुशबू बीयर बार पर सहायक आयुक्त दिलीप सिंह ने टीम के साथ छापा मारा। यहां पर बड़े स्तर पर दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं। इनमें कुछ गड़बड़ी भी मिली है। कितने टैक्स चोरी की गड़बड़ी की है ये अभी अधिकारियों ने नहीं बताया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त दिलीप सिंह ने बताया कि टैक्स की चोरी मिली है। कितनी राशि का अंतर आया है। यह दस्तावेजों का मिलान करने के बाद तय होगा अभी ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे सकते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें