फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: स्वच्छ भारत का संकल्प लेकर भारत भ्रमण पर निकले शाजापुर के सैफुद्दीन, दमोह पहुंचने पर चलाया सफाई अभियान

Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: शाजापुर के 69 वर्षीय सैफुद्दीन खान गुरुवार सुबह दमोह पहुंचे। सैफुद्दीन ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर भारत भ्रमण पर निकले हैं। 
विज्ञापन
शाजापुर के सैफुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ भारत का संकल्प लेकर भारत भ्रमण पर निकले शाजापुर के 69 वर्षीय सैफुद्दीन खान गुरुवार सुबह पहुंचे। उनके पहनावे को देखकर लोग हैरान हुए क्योंकि डस्टबिन की तरह स्लोगन लिखे हुए कपड़े पहनकर जब वह निकल रहे थे, तो लोगों ने उन्हें रोक लिया और इस पहनावे के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


सैफुद्दीन ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर भारत भ्रमण पर निकले है और 7 साल से उनकी यह यात्रा जारी है। गुरुवार सुबह अस्पताल चौराहे पर शाजापुर निवासी सैफुद्दीन खान स्कूटी से पहुंचे तो उन्होंने बताया कि भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर 2 अक्टूबर 2015 से उन्होंने एक्टिवा से स्वच्छ भारत अभियान को लेकर अपनी यात्रा शुरू की है। 

इसके लिए उन्होंने डस्टबिन की तरह ही स्लोगन लिखे हुए कपड़ों को सिलवाया है और इन्हें पहना है। साथ ही अपनी स्कूटी में चारों तरफ तिरंगे झंडे लगाकर, वह इस भारत को स्वच्छ बनाने की यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन


अस्पताल चौराहे पर भी उन्होंने सफाई अभियान चलाया और कई स्थानों पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। सैफुद्दीन ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से भारत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। यह हर नागरिक का फर्ज है कि वह किसी और की गंदगी भले ही ना साफ करें, लेकिन अपने आसपास स्वच्छता जरूर रखें तो भारत साफ जरूर हो जाएगा। 

अभी तक वह 90,000 किलोमीटर की यात्रा स्कूटी से कर चुके हैं। जिसमें अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में जा चुके हैं। वह जहां भी जाते हैं तो फावड़े से नाली का कचरा निकाल कर साफ करते हैं। लोगों से अनुरोध करते हैं कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही उनकी स्कूटी में एक झाड़ू फंसी रहती है, जिससे वह सड़कों की सफाई करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें