फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह के बिजोरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

सार

दमोह में आकाशीय बिजली सितम ढा रही है। अब बिजोरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। एक मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं।  
विज्ञापन
घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली दमोह में सितम ढा रही है। शनिवार शाम को जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत बिजोरी गांव में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां मजदूर हल्ले पिता हरीसिंह आदिवासी, 30 वर्ष, निवासी हरदुआ-तेजगढ़ की मौत हो गई। दो अन्य मजदूरों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन


जबलपुर नाका चौकी प्रधान आरक्षक अजय पटेल ने बताया कि हरदुआ तेजगढ़ निवासी हल्ले पिता हरिसिंह आदिवासी, 30 वर्ष, सहदेव पिता राजू यादव, 15 वर्ष, और मन्नू यादव, 24 वर्ष, निवासी बिजोरी वृंदावन के खेत पर रहकर काम कर रहे थे। शनिवार शाम अचानक से तेज हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली चमकी और नीम के पेड़ के नीचे खेत का काम कर रहे मजदूरों पर यह आकाशीय बिजली गिरी। इसमें हल्ले आदिवासी की मौत हो गई। उसके दो साथियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पिछले नौ दिनों के अंदर आकाशीय बिजली गिरने से यह छठी मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें