फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: वाहन में इतना सरिया भर दिया कि बीच सड़क पर हवा में झूल गया, देखने वालों के उड़े होश

सार



बीच सड़क पर ओवरलोड सरिया से भरा पिकअप वाहन आगे से हवा में झूला, देखने वालों के उड़े होश 
विज्ञापन
ऊपर उठे पिकअप के दोनों पहिए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा में बुधवार शाम एक पिकअप वाहन में ओवरलोड सरिया होने के कारण वाहन बीच सड़क पर आगे से हवा झूल गया। वाहन के दोनों अगले पहिए ऊपर उठ गए। देखने वालों के होश उड़ गए। लोग अपनी जान बचाने यहां-वहां भागने लगे। यह पूरा घटनाक्रम अंधियारा बगीचा में हुआ।

विज्ञापन


बुधवार शाम एमएलबी स्कूल के सामने लोहा लेकर जा रहे मालवाहक पिकअप में सरिया बहुत ज्यादा था, जिससे वाहन आगे से उठ गया। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उन्होंने भागकर इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हटा के अभिषेक हार्डवेयर से लोहे के गार्डर और सरिया लेकर पिकअप मड़ियादो की ओर जा रहा था। अंधियारा बगीचा स्थित निर्माणधीन कच्चे रास्ते पर वाहन जा रहा था। लोड अधिक होने के चलते गाड़ी के आगे के दोनों टायर हवा में उठ गए। समय रहते ड्राइवर कूद गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने वाहन से सरिया उतारा। इसके बाद पिकअप के पहिए जमीन पर आए और कुछ देर बाद पिकअप मडियादो की ओर रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें