फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: 26 प्राचार्यों पर गिरी गाज! एप पर उपस्थिति नहीं भरने पर नोटिस, वेतन वृद्धि रोकने की चेतावनी

Sat, 11 Oct 2025 03:19 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले के शासकीय स्कूलों के 26 प्राचार्यों को ‘हमारे शिक्षक एप’ पर शिक्षकों की उपस्थिति और अवकाश विवरण अपलोड न करने पर सागर लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के शासकीय स्कूलों में पदस्थ 26 प्राचार्यों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। सागर लोक शिक्षण संचालनालय संभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) मनीष वर्मा ने इन सभी प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही समय पर जवाब नहीं देने पर दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, इन प्राचार्यों ने ‘हमारे शिक्षक एप’ पर शिक्षकों की उपस्थिति और अवकाश संबंधी जानकारी अपलोड नहीं की थी। जबकि 22 अगस्त को आयुक्त ने आदेश जारी किया था कि सभी प्राचार्य, हेडमास्टर, शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षक और अतिथि शिक्षक अपनी उपस्थिति ‘हमारे शिक्षक एप’ के माध्यम से दर्ज करें।

इस आदेश की जानकारी सभी को भेजी गई थी। ताकि किसी को परेशानी न हो, इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण भी दिया गया था। बावजूद इसके, 26 स्कूलों में इस आदेश का पालन नहीं किया गया। जिसके बाद जेडी मनीष वर्मा ने इन प्राचार्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

सूत्रों के अनुसार, 8 अक्टूबर को मानीटरिंग के दौरान जब इन स्कूलों की एप पर उपस्थिति अनुपलब्ध मिली, तो जेडी ने सभी 26 प्राचार्यों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए। साथ ही उन्हें तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

जिन प्राचार्यों को नोटिस जारी हुए:
  • अमखेड़ा शासकीय स्कूल – परसूराम अहिरवार
  • रानी दुर्गावती गर्ल्स स्कूल – पुष्पलता त्रिपाठी
  • समन्ना – बिनी जैन
  • रंजरा – आभा नायक
  • इमलई – अर्चना राय
  • अभाना – राजीव कुमार जैन
  • हथनी – अनिल कुमार जैन
  • जेपीबी स्कूल दमोह – दिनेश कुमार मिश्रा
  • उमरी – रमेश कुमार व्यास
  • पटना बुजुर्ग – शैलेंद्र कुमार असाटी
  • नवोदय वार्ड हटा – बिहारी लाल बिदौलिया
  • सूखा – ज्ञानीलाल अहिरवार
  • बीजा डोगरी – बृजेश कुमार शर्मा
  • कुलुवा – नेपाल सिंह ठाकुर
  • पौंडी मानगढ़ – रामकिंकर शर्मा
  • जबेरा गर्ल्स स्कूल – जवाहर प्रधान
  • कुड़ई – महेंद्र जैन
  • कुंडलपुर – जगदीश प्रसाद पटेल
  • मझगुंवा पतोल – श्यामाचरण खेरा
  • पटेरा – सुरेंद्र कुमार कटारे
  • खोजाखेड़ी – मुन्नालाल गुप्ता
  • बेरखेड़ी – राजकुमार खरे
  • पथरिया – राजेश कुमार जैन
  • पतलोनी – झुन्नीलाल अहिरवार
  • सांगा – नूतन पटैरिया
  • दिनारी – रेवन सिंह ठाकुर
  • मगरोन – ओसब सिंह राजपूत
  • बकायन – वीरेंद्र सिंह श्रीवास्तव
  • भिलौनी शासकीय स्कूल – साहिल ठाकुर
विज्ञापन

इन सभी प्राचार्यों से अब तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे और भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें