दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक युवती का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने वाले 50 वर्षीय अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पड़ोस में रहने वाली 18 साल की युवती का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना रहा था। इस दौरान युवती ने उसे देख लिया, उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती परिवार के साथ हटा में किराए के मकान में रहती है। उसके पड़ोस में पान की दुकान चलाने वाला 50 वर्षीय अधेड़ भी किराए के मकान में रहता है। जिसकी पत्नी मौत हो चुकी है और उसका एक बेटा भी है। घटना शनिवार की है, जब युवती छत पर बने बाथरूम में नहा रही थी। बाथरूम के ऊपर का कुछ हिस्सा खुला हुआ है, तभी आरोपी आकर ऊपर से वीडियो बनाने लगा। युवती ने किसी को वीडियो बनाते देख तो वह बाथरूम के बाहर आ गई।
युवती ने विरोध कर वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने शोर मचाकर अपनी बहन को बुलाया तो वह मौके से भाग गया। इसके बाद युवती ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी और परिजन के साथ हटा थाने पहुंचकर उसने शिकायत दर्ज कराई है। हटा में महिला अधिकारी न होने के कारण दमोह ले जाकर महिला पुलिस थाना में शून्य पर कायमी की और डायरी आने पर हटा थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 354 (ग), 506 के तहत के दर्ज कर किया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की गई है।