फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फांसी पर झूलने वाला मनोज था मानसिक रूप से कमजोर, चल रहा था इलाज

Sat, 25 May 2024 08:37 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के ग्राम रोड़ा पटना में अपनी पत्नी सहित 6 माह की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फांसी के फंदे पर झूलने वाला पिता मनोज मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी चल रहा था। यही कारण था कि परिवार के लोग हमेशा उस पर नजर रखते थे।
विज्ञापन
मौके पर मोजूद पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हिंडोरिया थाना के ग्राम रोड़ा पटना में अपनी पत्नी सहित 6 माह की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर फांसी के फंदे पर झूलने वाला पिता मनोज मानसिक रूप से कमजोर था और उसका इलाज भी चल रहा था। यही कारण था कि परिवार के लोग हमेशा उस पर नजर रखते थे। शनिवार को तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, क्योंकि एक परिवार जो कुछ देर पहले हंस खेल रहा था, एक ही झटके में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम ने बताया ग्राम रोड़ा पटना में खेर माता मंदिर के पास रहने वाले मनोज पटेल पिता कोमल पटेल (26) पत्नी सोनम पटेल (24) और 6 माह की बेटी वेदिका शुक्रवार की शाम घर पर थी। इस दौरान मनोज पटेल ने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी और खुद घर के इसी कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया ,जिससे उसकी भी मौत हो गई।

घटना के दौरान मनोज पटेल के पिता कोमल पटेल खेत गए हुए थे और उनके साथ मनोज की बड़ी बेटी राधिका भी गई हुई थी, जबकि उसकी दूसरी 2 वर्षीय बेटी भूमिका बाहर कहीं खेल रही थी। मनोज की मां भी घटना के दौरान घर पर नहीं थी। मनोज के मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण उसके माता, पिता कभी उसे अकेला नहीं छोड़ते थे। शुक्रवार को जैसे ही वह अकेला हुआ, इस घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि घटना का कारण अभी अज्ञात है कि आखिर पत्नी और बेटी की हत्या क्यों की गई।
विज्ञापन


मनोज की शादी 8 वर्ष पूर्व हटा तहसील मड़ियादो गांव में हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही समूचे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद तत्काल ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और रात में एएसपी संदीप मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। परिजनों के बताए अनुसार मनोज मानसिक रूप से कुछ कमजोर था, जिस कारण से उसका इलाज भी चल रहा था। इलाज के कुछ कागज भी मिले हैं, शनिवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें