दमोह लव जिहाद के मामले में बजरंग दल ने जारी की चेतावनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसकी उम्र 20 वर्ष है। जबकि सरवर खान 22 वर्ष का है। युवक का परिवार बेकसूर आराधना ने वीडियो में यह भी स्पष्ट कहा है कि इस मामले में सरवर के परिवार का कोई हाथ नहीं है। उसने चेतावनी दी कि अगर उन दोनों या सरवर के परिवार को कुछ होता है, तो इसके लिए उसके परिजन और रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे।
परिवार ने लगाया था आरोप
हटा थाने पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया था कि आराधना 9 अगस्त को मामा के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार का आरोप है कि गैसाबाद निवासी सरवर खान नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने खुद को सौरभ बताकर उनकी बेटी से दोस्ती की। 24 घंटे में हो आरोपी गिरफ्तार बजरंग दल जिला सहसंयोजक गोलू चौबे ने कहा है कि युवती द्वारा जो वीडियो जारी किया गया है वह वीडियो डरा धमकाकर वायरल किया गया है। वीडियो के बीच में कई बार कट है जिससे यह स्पष्ट है कि युवती डरी हुई है और इसी दहशत के चलते आरोपी ने यह वीडियो जारी करवाया है। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो गुरुवार को हटा में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी होने के बावजूद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई। वहीं इस मामले में हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय का कहना है कि पुलिस की टीम साइबर सेल की मदद से लगातार युवक, युवती की तलाश कर रही है जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
'सरवर खान ने सौरभ बनकर बेटी को भगाया', परिजनों ने लगाए आरोप, दमोह में लव जिहाद का मामला