फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बारिश के बीच तप साधना में लीन दिखे जैन मुनि, आचार्य समय सागर महाराज के साथ विहार पर चल रहे 21 मुनि

Thu, 11 Jul 2024 09:13 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

आचार्य समय सागर महाराज 21 मुनि संघ के साथ विहार पर हैं। बुधवार को जब हटा ब्लॉक में आचार्य आहारचर्या के लिए थे। उसी दौरान बारिश के बीच कुछ मुनि साधना में लीन दिखाई दिए। काफी देर बारिश में यह मुनि इसी तरह साधना करते रहे।
विज्ञापन
बारिश के बीच साधना करते मुनि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर से आचार्य समय सागर महाराज 21 मुनि संघ के साथ विहार पर हैं। बुधवार को जब हटा ब्लॉक में आचार्य श्री आहारचर्या के लिए थे। उसी दौरान बारिश के बीच कुछ मुनि साधना में लीन दिखाई दिए। काफी देर बारिश में यह मुनि इसी तरह साधना करते रहे।

विज्ञापन


बता दें, आचार्य समय सागर महाराज इन दिनों कुंडलपुर से खजुराहो की ओर मंगल बिहार पर हैं।
21 जैन मुनि संत के साथ आचार्य श्री बुधवार को हटा ब्लॉक के कलकुआ स्कूल परिसर में अल्पविश्राम आहारचर्या के लिए ठहरे थे। जैन मुनि संत तपस्या करने के लिए स्कूल परिसर और खेत के पास बैठे थे। इसी बीच भारी बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच भी जैन मुनि संत तप साधना में लीन नजर आए। यह दृश्य बड़ी मुश्किल से देखने मिलता है और जब मुनियों को इस तरह बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने तपस्या में लीन देखा तो वह भी देखते ही रह गए।

बारिश के दौरान तप करते मुनियों को देखने के लिए आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विश्राम के बाद मुनि संघ नगदा किशनगढ़ की ओर विहार पर निकले। आचार्य समय सागर महाराज ने 16 अप्रैल को आचार्य पद संभाला था। इसमें मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ ही पूरे देश से लाखों लोग इस आयोजन में शामिल हुए थे। तीन महीने यहां ठहरने के बाद सात जुलाई को आचार्य समय सागर महाराज 21 मुनि संघ के साथ विहार पर निकले थे। उनके खजुराहो पहुंचने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें