फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: तीन राज्यों में भेजी सात मौतों के आरोपी डॉ नरेंद्र की जानकारी, जांच के लिए नहीं आई कोई टीम

Tue, 22 Apr 2025 07:36 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह पुलिस ने डॉक्टर से पूछताछ करने और जानकारी साझा करने के लिए तीन राज्यों को पत्र लिखा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में ही जिलों के अधिकारियों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
डॉक्टर एन जॉन कैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के मिशन अस्पताल में सात मौतों के आरोपी डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए दमोह एसपी ने तीन राज्यों को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक वहां से जांच टीम नहीं आईं। दरअसल फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री और बिना मेडिकल एसोसिएशन में पंजीयन कराए हार्ट सर्जरी करने वाले डॉ. नरेंद्र यादव के संबंध में एसपी ने तीन राज्यों और मप्र के दो जिलों के पुलिस अफसरों को पत्र लिखने के साथ मेल किया है। जिसमें लिखा है कि यदि कोई पूछताछ करना चाहता है या कोई जानकारी साझा करना चाहता है तो कर सकता है। ताकि अगर कोई और अपराध सामने आने से रह गया है तो उसका भी खुलासा हो जाए।

विज्ञापन



बता दें कि यह वे जिले हैं, जहां पर आरोपी डॉ. यादव ने नौकरी की और ह्दयरोगियों का इलाज किया। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मप्र के जबलपुर, नरसिंहपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के नोएडा, और तेलंगाना के  हैदराबाद पुलिस अधीक्षक और कमिश्नर को पत्र लिखे गए हैं। इसमें आरोपी के संबंध में सारी जानकारियां भी दी है, हालांकि अभी तक कहीं से कोई जवाब नहीं मिला है। ना हीं अभी तक संबंधित जिला व राज्यों की टीमें पूछताछ करने आईं हैं। पुलिस के अनुसार  नोएडा में आरोपी डॉ. यादव के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है।

ये भी पढ़ें- रास नहीं आया जेल का खाना, जॉन केम को चाहिए AC और टिफिन; जानिए जेल प्रबंधन ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच रिपोर्ट पर संशय
वहीं मिशन अस्पताल में सात मरीजों की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज जबलपुर ने दमोह भेजने की बात की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।  कलेक्टर और सीएमएचओ रिपोर्ट मिलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस आरोपी की कॉर्डियोलॉजी की डिग्री की जांच करने के लिए किए गए मेल के जवाब का इंतजार कर रही है। भोपाल से दमोह पहुंचे आरोपी पक्ष के अधिवक्ता सचिन नायक ने सेशन कोर्ट में आरोपी की जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर ली है। दो दिन बाद कोर्ट में याचिका दायर हो सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें