फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: युवती के हाथ-पैर में गहरे घाव, डॉक्टर बता रहे कोई मानसिक बीमारी, पीड़ित की आपबीती जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 05 Jun 2024 07:01 PM IST
दमोह ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह

सार

दमोह की एक युवती बीते 25 दिनों से अजीब सी हरकतों से परेशान है। उसके शरीर पर कई गहरे कट से घाव बन रहे हैं। पीड़ित का बयान सबसे हैरान करने वाली बात है। जानिए क्या कह रही पीड़िता और क्या है पूर मामला
विज्ञापन
पीड़ित युवती मां के साथ, घाव वाली तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं। इसलिए हम उनका उपयोग नहीं कर रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र की हरदुआ उमराव ग्राम पंचायत के मुहन्ना गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती का दावा है कि कोई अद्श्य शक्ति उसके शरीर पर घाव मार रही है। युवती के हाथ और पैर में कई जगह गहरे घाव के कट लगे हैं, जिसमें से खून निकलता रहता है। यह घटना पिछले 25 दिनों से हो रही है। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक यह मानसिक बीमारी है, जिसका इलाज और काउंसलिंग होना जरूरी है।
विज्ञापन


बता दें कि मुहन्ना गांव निवासी 18 वर्षीय कृष्णा पिता मुन्ना दहायत के हाथ, पैर कमर पर धारदार चाकू या ब्लेड जैसे घाव हो रहे हैं और कुछ ठीक होते जा रहे हैं। कृष्णा दहायत ने बताया कि उसके पैर और हाथ में अचानक धारदार चाकू से काटा गया, जिससे ऐसा निशान आ जाता है और खून बहने लगता है। सामने कोई लंबा व्यक्ति खड़ा दिखाई देता है जिसके शरीर पर मात्र लंगोट है। पिता मुन्ना और मां लाडली बहू ने बताया कि शुरुआत में इसे लड़की की कोई गलती मानकर नजर रखी, लेकिन अब सबके सामने ही ऐसी घटना होने लगी जिससे परिवार दहशत में है।

कृष्णा दहायत ने बताया कि पिछले 25 दिनों से मेरे शरीर पर प्रतिदिन 4 से 5 बार घाव हो रहे हैं। इसके अलावा जो उसे यह घाव दे रहा है वह दिखाई देता है और कह रहा है कि अब मात्र 9 दिन और जिंदगी बची है।
विज्ञापन


5 बार काट चुका सांप
इस युवती को पांच बार सर्प भी डस चुका है, इसके बाद भी लड़की सुरिक्षत है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच सालो में कृष्णा को पांच बार सांप भी डस चुका है। दो बार घर में सांप द्वारा डसा गया है और तीन बार खेत में काम करने के दौरान। सांप के डसने पर परिजन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भी ले जा चुके हैं।

सरपंच लोकेंद्र सिंह प्रताप ने बताया कि यह जानकारी सामने आई कि लड़की के हाथ पैर में घाव आ रहे हैं तो वह भी उसके घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पहले लड़की बेहोश होती है और थोड़ी देर में शरीर पर कट मारने जैसे घाव हो जाते हैंं। उन्होंने परिजनों से कहा है कि उसका इलाज कराओ और पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराओ।

अटेंशन सीकिंग डिसऑर्डर हो सकता है
इस अजीबोगरीब घटना के बारे में जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला का कहना है कि लड़की को अटेंशन सीकिंग डिसऑर्डर हो सकता है या अन्य कोई साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर हो सकता है। जिसकी काउंसलिंग और इलाज मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा कराया जाना जरूरी है। साथ ही सांप के डसने वाली बात है तो हो सकता है बिना जहर वाले सांप ने डसा हो यदि जहरीला सांप डसे तो समय पर इलाज न होने से मौत भी हो सकती है। लड़की के शरीर पर घाव काफी गहरे हैं इनका इलाज होना बेहद जरूरी है। विज्ञान के इस युग में अदृश्य शक्ति जैसी बातें करना सही नही है।

कराई जाएगी काउंसलिंग
महिला बाल विकास अधिकारी संजीव मिश्रा का कहना है कि सबसे पहले युवती के घाव का इलाज होना जरूरी है, उसके शरीर पर गहरे घाव हैं। उन्होंने कहा वह गुरुवार को टीम गांव भेज रहे हैं। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। अदृश्य शक्ति जेसी कोई बात नहीं है। युवती के बाएं हाथ और पैर में ही सबसे ज्यादा घाव हैं इससे लगता है उसने ही यह घाव किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें