फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: हटा में बिन मां-बाप की बेटी ने सुनार नदी में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 01 May 2024 07:33 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह के हटा में बिन मां-बाप की बेटी ने सुनार नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बिहारी जी सरकार सेवा समिति के सदस्यों ने देख लिया और तत्काल नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवती को नदी से बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लॉक की सुनार नदी के नावघाट पर बुधवार को बिन मां-बाप की अनाथ बेटी ने नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे डूबते हुए बिहारी जी सरकार सेवा समिति के सदस्यों ने देख लिया और तत्काल नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाला। कुछ देर बाद वह होश में आई और अपने घर चली गई।

विज्ञापन


बुधवार सुबह समिति के सदस्य प्रतिदिनि की तरह नदी के घाट की सफाई कर रहे थे। तभी मदार छल्ला निवासी युवती नीरू पिता सलीम ने नदी में कूदकर अपनी जान देने का प्रयास किया। समिति के सदस्यों ने युवती गहरे पानी में डूबते देखा तो समिति के उत्तम रैकवार ने तुरंत ने नदी में छलांग लगा दी और गहरे पानी से युवती को बाहर निकाला। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य नन्नू, सुब्बी, साहिल, राजा रैकवार भी नदी में पहुंच गए और युवती की बेहोशी की हालत में घाट के ऊपर ले आए।

पुलिस को सूचना दी और युवती के पेट से पानी निकाला गया। बिहारी जी समिति के संयोजक बबलू राय ने युवती को होश में लाकर उससे नदी में कूदने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके माता-पिता नही हैं। तीन छोटी बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। जीवन से तंग आकर वह आत्महत्या करने आयी थी। सूचना मिलते ही हटा पुलिस थाने की टीम पहुंची और पूछताछ के लिए युवती को थाना लेकर गई। इस संबंध में एसडीओपी नीतेश पटेल ने बताया कि युवती होश में आ गई थी और घर चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें