फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: दमोह में चलती बाइक पर युवक पर बरसाए दनादन चाकू, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Apr 2024 06:51 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में चलती बाइक पर एक युवक पर दनादन चाकू बरसाए गए। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराता घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह-जबलपुर हाइवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के बिदारी की टेक पर शुक्रवार दोपहर चलती बाइक पर अजय पटेल नामक युवक पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल कुछ समझ पाता, तब तक हमलवारों ने उसकी पीठ और गर्दन पर कई जगह चाकू मारे। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो आरोपी भाग निकले। इसके बाद उसने परिजनों को सूचित किया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। जहां अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल के बयानों के अनुसार जबेरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


जबेरा निवासी घायल अजय पिता श्यामलाल पटेल (30) ने बताया कि वह बाइक से कलेहरा गांव मछली लेने जा रहा था। बाइक से जैसे ही वह बिदारी की टेक उतरा बाइक सवार दो युवकों ने उस पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में कई जगह घाव हो गए और खून निकलने लगा।

एक आरोपी ने हेलमेट लगाया था और दूसरे का तोलिया से मुंह बंधा था। इसलिए वह उन्हें नहीं देख सका। उसने जैसे ही बाइक रोकी आरोपियों ने फिर चाकू मारे और वह जान बचाकर भागा तो आरोपी भी भाग निकले। उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल के अनुसार, घटना क्यों हुई उसे भी पता नहीं है और वह आरोपियों को पहचानता भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें