फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला सावन सोमवार: आस्था से सराबोर हुआ बांदकपुर, जागेश्वरनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon, 03 Aug 2026 02:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सावन के पहले सोमवार पर बांदकपुर के जागेश्वरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। सुरक्षा के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी और 60 सीसीटीवी कैमरे तैनात हैं, जबकि श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
दमोह के जागेश्वरधाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देव श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही हजारों श्रद्धालु भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। प्रशासन के अनुसार पूरे दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विशेष है धाम
बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम बुंदेलखंड और महाकौशल अंचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस धाम को भगवान शिव के 13वें ज्योतिर्लिंग के रूप में श्रद्धापूर्वक माना जाता है। इसी आस्था के चलते सावन माह, महाशिवरात्रि और अन्य पर्वों पर मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें- श्रावण के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात 2:30 बजे खुले पट
विज्ञापन


बाहर से कराया जा रहा जलाभिषेक
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस वर्ष भी गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है। बैरिकेडिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। गर्भगृह के बाहर स्थापित पात्र के माध्यम से भगवान शिव का जलाभिषेक कराया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से यह व्यवस्था लगातार लागू है।

100 से अधिक पुलिस जवान, 60 CCTV कैमरों से निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर में 100 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। करीब छह थाना क्षेत्रों का पुलिस बल, पुलिस लाइन का अतिरिक्त अमला और महिला पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। पूरे परिसर की निगरानी 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

शनिवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया था। वहीं सोमवार सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी और बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग का जायजा लिया।
विज्ञापन


एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि सुबह 8 बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग से महिला पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल, चिकित्सा और कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के समन्वय से पूरे मेले की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें