फायर बिग्रेड से की जा रही पानी की बौछार
दमोह शहर की वसुंधरा नगर कॉलोनी में रहने वाले फूलचंद यादव के घर के दूसरे खंड में रविवार को शादी समारोह का खाना बन रहा था, उसमें पहले भगवान का भोग बनाया जा रहा था। जहां खाना बन रहा था वहां चार-पांच सिलेंडर एक साथ रखे थे, उसी में एक सिलेंडर से गैस लीकेज होने के चलते आग लग गई। जैसे ही गैस सिलेंडर में आग लगी अफरा तफरी का माहौल बन गया और घर के लोगों को जानकारी दी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी रहा अन्य सिलेंडरों में आग न लग पाए इसलिए तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ को सूचित किया।
आग लगने की खबर मिलते ही कोतवाली टीआई आनंद सिंह ठाकुर सागर नाका चौकी पुलिस के साथ पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड वाहन भी आ गया था और तत्काल आग वाले गैस सिलेंडर को नीचे किया और बुझाई गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। इस घटना में कुछ सामग्री और कपड़े जले हैं बाकी कोई नुकसान नहीं हुआ।