फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में बछिया से कार टकराने पर कालोनाइजर और ड्राइवर पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Sat, 25 May 2024 05:10 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

गांव में कार रिवर्स करते समय एक बछिया को टक्कर लग गई। इसी बात पर वहां रहने वाले रमेश विश्वकर्मा व अन्य लोग गुस्से में आए और मुझ पर और मेरे ड्राइवर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम दमोह के कालोनाइजर आदित्य सुरेखा और उनके ड्राइवर राजा विश्वकर्मा पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बछिया से कार टकराने को लेकर यह हमला हुआ था।

विज्ञापन


कालोनाइजर आदित्य सुरेखा ने बताया कि वह अपने ड्राइवर के चाचा से मिलने बांसा गांव गए थे।क्योंकि मुझे बांस लकड़ी की कुछ आकृतियां बनवानी थी। गांव में कार रिवर्स करते समय एक बछिया को टक्कर लग गई और इसी बात पर वहां रहने वाले रमेश विश्वकर्मा व अन्य लोग गुस्से में आए और मुझ पर और मेरे ड्राइवर पर हमला कर दिया।

उन्होंने जिस तरह से हमला किया, उसे देखकर लगता है जैसे यदि हम कार से बाहर निकल आते तो हमारी हत्या भी कर देते। हम उन लोगों से हाथ जोड़ते रहे, लेकिन उन्होंने मेरे ड्राइवर के साथ बुरी तरह मारपीट की। उसके गले में पड़े गमछे को फंदा बनाकर कई बार गले को खींचा। उन्होंने इस तरह मारपीट की कि मेरी गाड़ी के शीशे में मेरे ड्राइवर का खून लगा हुआ है।
विज्ञापन


काफी मिन्नत के बाद आरोपी वहां से भागे और फिर मैं अपने ड्राइवर को लेकर जिला अस्पताल आया। ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने मेरे साथ बुरी तरह मारपीट की है। ड्राइवर की हालत नाजुक थी। इसलिए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देहात थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा-294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें