फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: दमोह में भीषण गर्मी के चलते नहीं मिल रहा करंट, ट्रांसफॉर्मर को पानी के छिड़काव से कर रहे हैं ठंडा

Wed, 29 May 2024 02:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि गर्मी की वजह से ट्रांसफॉर्मर गर्म होकर जल रहे हैं। इस वजह से ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा को देखते हुए शहर के सभी ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने में पानी की मदद ली जा रही है।  
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के नीचे पानी का छिड़काव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है। हालत तो यह हो गई कि जमीन सूखने के चलते बिजली के ट्रांसफॉर्मर करंट नहीं दे पा रहे हैं। उनकी अर्थिंग को पानी से सींचना पड़ रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


तेंदूखेड़ा क्षेत्र में इतनी तेज गर्मी है कि बिजली उपकरण भी तेज गर्मी की मार सहन नहीं कर पा रहे हैं। उनमें आग लगाने का खतरा बनने लगा है। इस समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने तेंदूखेड़ा में लगे एक दर्जन से ज्यादा ट्रांसफर की अर्थिंग पर जमीन में पानी डलवाया है। साथ ही जो स्टोररूम में केबल रखी जाती है, वहां टेंकर से पानी डालकर उपकरणो को ठंडा किया। तेंदूखेड़ा जेई एमएफ अंसारी ने बताया कि तेज धूप के कारण ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। पूर्व में एक-दो ट्रांसफर जलने लगे थे। सुरक्षा की दृस्टि से नगर के सभी ट्रांसफर की अर्थिंग पानी डलवाया गया है। जो केबल या अन्य उपकरण है, उन पर भी प्रतिदिन पानी का छिड़काव कर रहे हैं। नौतपा के पांचवे दिन भी सूरज आग के गोले की तरह तप रहा है। इतनी तेज धूप निकली है कि एक बजे घंटाघर के आसपास गिने-चुने लोग ही दिख रहे हैं। यही हाल शहर के अन्य चौराहों का है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें