फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh News: व्यारमा नदी में बहकर आ गया अज्ञात शव, कई दिन पुराना होने से शिनाख्त होना मुश्किल

Thu, 26 Sep 2024 03:52 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले से बह रही व्यारमा नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव काफी गल चुका है, जिससे उसकी शिनाख्त करने में परेशानी आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
नदी के घाट पर मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी में गुरुवार सुबह एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्योंकि की शव सड़ी, गली अवस्था में मिला है जो काफी पुराना है। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव नदी से बाहर निकालकर मामले को जांच में लिया है। आसपास के जिलों में भी पतासाजी की जा रही है क्योंकि यह शव कहीं से बहकर आया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत झमरा के खमतरा गांव से व्यारमा नदी निकली है। उसी के धुवांघाट के नजदीक गुरुवार सुबह एक अज्ञात शव ग्रामीणों को दिखा। ग्रामीणों ने मामले की सुचना तारादेही पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार नदी में मिला अज्ञात शव काफी दिन पुराना है जिसको पहचानना मुश्किल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखने के बाद आसपास के ग्रामीण इलाकों में शब की शिनाख्त करने लोगों को बुलाया, लेकिन कोई शव को नहीं पहचान पाया।

तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि सुबह नदी पर नहाने गए लोगों को शव दिखा था। उन्होंने मामले की जानकारी थाने में दी। वे मौके पर पहुंचे, मृतक अज्ञात व्यक्ति तारादेही थाने अंतर्गत गांव का नहीं है बल्कि यह शव कहीं से बहकर आया है। इसलिए दमोह जिले के साथ सागर जिले के महराजपुर, देवरी थानों में सूचना भेजी गई है। यदि शव की पहचान नहीं होती तो उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद एसडीएम से मंजूरी लेकर शव को दफना दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें