फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल सील, नगरपालिका व जिला प्रशासन की कार्रवाई, अनुमति से अधिक जमीन पर निर्माण का आरोप

Tue, 24 Dec 2024 03:00 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

Damoh: नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा बताया गया कि मॉल का निर्माण अनुमति से अधिक जमीन पर किया जा रहा है। शिकायत के बाद एसडीएम आरएल बागरी के निर्देश पर मैं यहां मॉल को सील करने आया हूं, ताकि निर्माणधीन मॉल का नाप किया जा सके।
विज्ञापन
मॉल को सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के टॉकीज तिराहे पर बन रहे वर्धमान प्लाजा मॉल को मंगलवार सुबह नगर पालिका और प्रशासनिक अमले ने सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। क्योंकि मॉल के पीछे पिछले दिनों 9 मकान प्रशासन ने गिराए थे।
विज्ञापन


अब मॉल पर कार्रवाई हुई है। आरोप है कि माल निर्माण के लिए जितनी जमीन की अनुमति नगर पालिका से ली गई है, उससे अधिक जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के बाद नगर पालिका के अमले के साथ नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा कर मॉल को सील कर दिया है।

मॉल के मालिक आशीष जैन उर्फ रिंकू का कहना है कि निर्माण के लिए हर तरह की अनुमतियां ली गई है। कहीं कोई कमी नहीं है, सुबह मुझे फोन करके बताया गया कि आपके मॉल निर्माण स्थल का नाप करना है। जब मैं यहां आया तो मुझे बताया गया कि अनुमति से अधिक जगह में मॉल का निर्माण किया जा रहा है, इसलिए नाप करने के लिए मॉल को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार चतुर्वेदी ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा बताया गया था कि मॉल का निर्माण अनुमति से अधिक जमीन पर किया जा रहा है। शिकायत के बाद एसडीएम आरएल बागरी के निर्देश पर मैं यहां मॉल को सील करने आया हूं, ताकि निर्माणधीन मॉल का नाप किया जा सके। यदि नाप में गड़बड़ी पाई जाती है तो वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले पुरैना तालाब किनारे पर कुछ लोगों के अतिक्रमण हटाए गए थे, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था। साथ में यह आरोप भी लगाया था कि यहां पर बिना अनुमति के एक बड़े मॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसी के बाद नगर पालिका ने मॉल निर्माण में गड़बड़ी की बात की और अब इसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें